NFT हाल के ही समय में तकनीकी की दुनिया में आया एक नया शब्द है। शायद आप भी यही सोच रहे होंगे कि ये NFT क्या बला है! तकनीकी की दुनिया में ऐसी ऐसी शब्दावलियाँ हैं जिनको देखकर सुनकर साधारण आदमी के होश उड़ जाते हैं।
आशा है कि आप बिटकॉइन (bitcoin) के बारे में जानते ही होंगे। बिटकॉइन एक डिजिटल करेंसी है जिसका भैतिक रूप से यानी असल जगत में लेन देन कंप्यूटर के ही माध्यम से हो सकता है। यह कंप्यूटर के माध्यम से बनाई जाती है और कंप्यूटर या मोबाइल से ही लेन देन होता है।
आजकल असल पैसों को देकर बिटकॉइन खरीदने का ट्रेंड चल रहा है। उसी बीच NFT नाम के शब्द का मशहूर होना कोई ताज्जुब की बात नहीं है। दरअसल NFT की एक खास पहचान होती है जो दुनिया में किसी और के पास नहीं होती।