Google ने किया क्रांतिकारी बदलाव अब इन ऐप्स पर मिलेगा Bard AI का सपोर्ट

Suggested Things Team
0

 दिग्गज कंपनी गूगल ने अब तक का सबसे बड़ा बदलाव सबके सामने लाया है। अबसे गूगल के Gmail, Maps, docs, Drive पर यानी गूगल के इन सभी ऐप पर गूगल बार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। गूगल के इस कदम को उठाने के पीछे सबसे बड़ी वजह है मार्केट में लगातार AI के उपयोगों का बढ़ना। 

ऐसे में गूगल के सामने समस्या उत्पन्न हो जाती है कि उसे मार्केट में आगे रहने के लिए और अपने यूजर्स को अधिक सुविधा उपलब्ध करने के लिए गूगल को AI का इस्तेमाल अपने सभी ऍप में करना ही पड़ा। 

गूगल के मुताबिक़ ऐसा करने से यूजर को एप इस्तेमाल करने में अधिक आसानी होगी और ज्यादा जानकारियां आसानी से हासिल कर पाएंगे। गूगल ने इसके लिए बार्ड एक्सटेंशन को सभी ऍप्स में शामिल करने का फैसला किया है। 

क्या है गूगल का बनाया हुआ Bard?

Bard AI क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे होगा? गूगल का bard से जुड़ी नई घोषणा क्या है?



गूगल ने 21 मार्च 2023 को पहली बार गूगल बार्ड को रिलीज किया था जो एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI है। इसके स्टेबल रिलीज को सितंबर 19, 2023 को रिलीज किया गया था।

फिलहाल बार्ड 46 भाषाओं में और साथ ही 238 देश में उपलब्ध है। यह एक तरह का चैट बोट है। बार्ड को बहुत सारे डेटा पर शिक्षित किया गया है, इससे यह मानव भाषा को अच्छे से समझ कर संवादी शैली में बढ़िया तरीके से बात कर डाटा उपलब्ध करा पता है।

कुछ इंटरनेट मार्केट जानकारों के अनुसार बार्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को गूगल ने चैट जीपीटी के बढ़ते क्रेज की चलते मार्केट में उतारा था। 

गूगल बार्ड एक्सटेंशन गूगल के अन्य ऍप्स में हुआ शामिल 

बार्ड के गूगल के अलग-अलग ऍप्स में इंटीग्रेट होने से बार्ड के पास काफी ढ़ेर सारी  इनफार्मेशन को प्रोसेस करके यूजर तक आसानी से जरूरी डेटा पहुँचाने का विकल्प होगा। इससे यूजर के पास उपलब्ध ऍप्स से ज्यादा मददगार और जागरूक जानकारी पहुँचने में आसानी होगी। 

उदाहरण के तौर पर, गूगल बार्ड आपकी ई-मेल्स को आसानी से पढ़कर उसको संक्षेप में बता सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को गूगल के अन्य एप्स जैसे जीमेल, ड्राइव, डॉक्स , मैप्स, यूट्यूब, और फ्लाइट एंड होटल जैसे ऐप्स में इसका शामिल किया जाना काफी मददगार साबित हो सकता है।

गूगल के अनुसार बार्ड एक्सटेंशन के इंटीग्रेशन से यूजर्स को काफी सुविधा होगी जिससे वह अलग-अलग एप्स को खोलने के बजे एक ही एप में रहते हुए सभी की इनफार्मेशन को एक जगह पर एक्सेस कर सकते हैं।

क्या है फायदे और नुकसान?

फायदे:

  • ज्यादा सुविधाजनक और आसान यूजर अनुभव
  • ज्यादा आसान और मददगार जानकारियां उपलब्ध होंगी
  • Bard AI की मदद से ऐसे काम आसानी से हो जायेंगे जिनको यूजर्स को खोजने में काफी समय लगता।

नुकसान:

  • कुछ यूजर्स को प्राइवेसी की चिंता हो सकती है
  • Bard AI सटीक और भरोसेमंद जानकारी नहीं उपलब्ध करा सकता

 गूगल ने Bard AI पर क्या कहा है?

गूगल ने कहा है कि सभी ऐप्स में गूगल बार्ड एक्सटेंशन को शामिल करने के लिए यूजर के पास एक ऑप्शन होगा। यूजर बार्ड को एप में इनेबल या डिसएबल करने का फैसला खुद कर सकते हैं।

गूगल का कहना है कि यहां कोई भी प्राइवेट इनफॉरमेशन को स्टोर नहीं करेगा और नॉर्मल क्वेरीज को ही सिर्फ सुविधा और एप्स की बेहतरी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा जो की एक फीडबैक की तरह काम करेगा।

Google के कौन-कौन से एप पर Bard Extension का अपडेट आ रहा है?

Google  के Docs, G-Mail, Maps, Google Flights and Hotels, YouTube, Drive आदि एप पर बार्ड इक्स्टेन्शन को शामिल किया जा रहा है। 

निष्कर्ष:

अंततः यह फैसला कि गूगल एप्स में Bard एक्सटेंशन का शामिल होना एक अच्छा फीचर हो सकता है जिससे यूजर्स को जानकारियां इकट्ठी करने में और एप्स को चलाने में काफी सुविधा होगी। और इससे अलग-अलग ऐप के लिए अलग-अलग एप्स जो की प्ले स्टोर पर आते रहते हैं उनसे भी यूजर्स को छुटकारा मिल सकेगा।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)