बाबा साहेब के जीवन बदलने वाले विचार व कोट्स

Siddharth
1 minute read
0

 

आपको डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन से कुछ शानदार कोट्स को पढ़कर उनके महान विचारों को समझने में आसानी होगी। डॉ भीमराव अंबेडकर को प्यार और सम्मान से बाबा साहेब भी कहा जाता है। 


भारतीय समाज में दलित, शूद्र और महिलाओं और आम नागरिकों के हक और अधिकारों को संविधान में लिखने वाले बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के लिए सभी भारतीयों के मन में सम्मान का भाव रहता ही है।


आपको बाबा साहेब को जानना हो तो आप उनके विचारों या कोट्स को पढ़ने से ही शुरू कर सकते हैं। बाबा साहेब एक प्रगतिशील, समानता के समर्थक व्यक्ति थे।


 उनकी दृष्टि में सभी स्त्री और पुरुष समान थे। वे सभी को समाज की मौजूदा अवस्था में उनके अधिकारों की सुरक्षा हो ऐसा मानते थे।

यह भी पढ़ें महात्मा गांधी के अमर विचार

जीवन लंबा होने के बजाए महान होना चाहिए और उसका आधार ज्ञान होना चाहिए
'बोधिसत्व' 'भारत रत्न' 'बाबा साहेब' डॉ० भीमराव रामजी अंबेडकर



बाबा साहेब के कुछ प्रचलित, मशहूर विचार (Quotes):


1. “मैं उसी धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाए।”


2. जीवन लंबा होने के बजाए महान होना चाहिए और उसका आधार ज्ञान होना चाहिए।


3. अगर मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है तो इसे सबसे पहले मैं जलाऊंगा।


4. आदि से अंत तक हम सिर्फ एक भारतीय हैं।


5. शिक्षा जितनी पुरुषों के लिए जरूरी है, उतनी ही महिलाओं के लिए भी।


6. महात्मा आए और चले गए और अछूत अब भी अछूत ही बने हुए हैं। (महात्मा गांधी के बारे में तत्कालीन समय में)


7. संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का एक माध्यम है।


8. भाग्य पर आश्रित रहने के बजाए अपने मेहनत और कर्म पर विश्वास रखना चाहिए।


9. मन की स्वतंत्रता ही वास्तविक स्वतंत्रता है।


दोस्तों, अगर आप बाबा साहेब के विचारों को दिल से फैलाना चाहते हैं तो इस पेज को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)