अगर आपके पास बैंक एकाउंट है और पैसे के लेनदेन करते हो तो आपने कभी न कभी भीम एप के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक रुपए भेजने और प्राप्त करने का एप है, जिसे भारत सरकार के रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से बनाया गया है। अब आइए विस्तार से जानते हैं इस एप के बारें में।
भीम एप क्या है?
भीम (BHIM) का फूल फॉर्म है Bharat Interface for Money (भीम एप के फुल फॉर्म को आप हिंदी में भारत इंटरफ़ेस फ़ॉर मनी भी पढ़ सकते हैं।)
भीम एप को नेशनल पैमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा बनाया गया एप है। इसका उद्देश्य भारत मे कैशलेस संस्कृति को बढ़ावा देना और सुरक्षित बनाना है।
NPCI यानी National Payment Corporation of India एक Non-profit कंपनी है जिसको भारतीय रिज़र्व बैंक और भारतीय बैंक संघ के निर्देशानुसार बनाया गया है। इसकी स्थापना 30 दिसम्बर 2016 को भारत की बैंक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम के अंतर्गत हुई थी। भीम एप का उद्देश्य है भारत की भुगतान प्रणाली को सुदृढ और कैशलेस बनाना।
भीम एप की मदद से आप सीधा बैंक से UPI ID की मदद से एक व्यक्ति के बैंक खाते से दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं।
भीम एप का इस्तेमाल कैसे करें?
भीम एप का इस्तेमाल करने के लिए आपको जिस दूसरे व्यक्ति के पास पैसे भेजने हैं उसका UPI नंबर पता होना चाहिए। अगर आपको UPI नंबर नहीं मालूम है तो आप UPI कोड को स्कैन कर के भी सीधा उस व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे भेज सकते हैं। अगर आपको पैसे प्राप्त करने हैं तो भी यही प्रक्रिया अपनानी होगी बस इस बार UPI ID या UPI code आपका होगा।
आप भीम एप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको इस एप को कहीं और से नहीं डाउनलोड करना चाहिए अन्यथा आपको किसी तरह की आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।
एक बार इस एप को अपने फ़ोन में इंस्टॉल करने के बाद इसका इस्तेमाल आप रुपए भेजने और प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।
भीम एप में अपना बैंक खाता और UPI ID कैसे जोड़ें?
भीम एप को प्ले स्टोर या एप स्टोर से इंस्टाल करने के बाद इसे खोलें। अब आपको BHIM Making India Cashless लिखा हुआ एक सफेद रंग इंटरफ़ेस या स्क्रीन दिखाई देगा।
इसके बाद आपको भाषा का चुनाव करने के लिए विकल्प मिलेगा जिसमें आप अपने अनुसार हिंदी, इंग्लिश या कोई अन्य भाषा का चुनाव कर सकते हैं।
BHIM एप के अगस्त 2022 में आए ने अपडेट में भीम एप में 7 नई भाषाओं को भी जोड़ा गया जिससे यह संख्या 20 हो गई हैं। यह नई भाषाएं हैं भोजपुरी, हरयाणवी, मारवाड़ी, कोंकणी, मणिपुरी, खासी और मिज़ो भाषा। भीम एप की पुरानी भाषाओं में 13 भाषाएं शामिल थीं जिसमें इंग्लिश, हिंदी, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, कन्नड़, गुजराती, ओड़िया, मलयालम, पंजाबी, असमी भाषाएं थीं।
अब आप इनमें से अपनी पसंद अनुसार भाषा का चुनाव कर लें। इसके बाद आपको एक सिंपल से इंटरफ़ेस देखने को मिलेगा जिसके बाद भीम एप आपसे मैसेज, कॉल्स और लोकेशन की परमिशन मांगेगा। आपको यह परमिशन दे देनी है।
खास ध्यान रखें कि आपका डिफ़ॉल्ट मैसेज एप जो फ़ोन में पहले से बना हुआ होता है वही डिफ़ॉल्ट एप की सेटिंग पर हो कोई थर्ड पार्टी एप नहीं। उदाहरण के तौर पर truecaller और अन्य मैसेज, कालिंग एप को डिफ़ॉल्ट एप की सेटिंग में न रखें। अगर पहले से ही आपने ऐसा कर रखा है तो आप सेटिंग में जाकर यह बदल सकते हैं।
अगले चरण में आपसे अब नंबर कन्फर्म करने का ऑप्शन आएगा जिसमे आपको अपना नंबर कन्फर्म कर लेना है। ध्यान रखें यह वही मोबाइल नंबर होना चाहिए जो आपका व्यक्तिगत हो क्योंकि इसी नंबर पर सारी OTP इत्यादि आते हैं, दूसरा नंबर अपडेट करने से आपको भविष्य में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
अगले चरण में आप अपना बैंक खाता/एकाउंट भीम एप में जोड़ें। इसके लिए आप जरूरी कागजात जैसे कि बैंक पासबुक लेकर ही बैठें।
अगले चरण में आपको अपना UPI पिन सेट करना होगा जो कि एक बेहद ही व्यक्तिगत पिन/पासवर्ड होता है। इसे किसी अन्य व्यक्ति से शेयर/साझा न करें।
अब इसके बाद आप BHIM app का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।
Recommended Reading: Grow app क्या है? Demat Account कैसे बनाएं? क्या ग्रो एप safe है?
दूसरे व्यक्ति की खाते या BHIM एप से में पैसे कैसे भेजें या भुगतान कैसे करें?
किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको उस व्यक्ति की या तो UPI ID की जानकारी होनी चाहिए या तो आप UPI कोड को स्कैन करके भी उसके एकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
आइए अब देखते हैं कि आप किसी दूसरे व्यक्ति को step by step रुपए भेज सकते हैं।
1. आपको BHIM एप खोल लेना है।
2. BHIM एप खोलने के लिए 4 डिजिट का पासवर्ड डाल देना है।
3. अब आपको वहाँ दाहिने तरफ send और scan का ऑप्शन दिखेगा।
4. आपको जरूरत के हिसाब से send या scan पर क्लिक करना है।
(Send पर क्लिक करने के बाद आपको दूसरे व्यक्ति का paytm, phonepay, GPay, BHIM से जोड़ा गया फ़ोन नंबर डालना होगा या फिर UPI ID डालनी होगी। आप चाहें तो अपने contact list से भी उस व्यक्ति का नंबर वहीं से खोज सकते हैं।)
5. अब अगले चरण में आपको जितनी अमाउंट भेजनी है उतना डाल दें और फिर submit कर दें।
6. अब आपसे UPI beneficiary को कन्फर्म करने के लिए कहा जाएगा। एक बार देख लें कि क्या यह वही इंसान है जिसके नंबर पर आप पैसे ट्रांसफर करना चाह रहे हैं।
7. अब अंतिम चरण में आपको अपनी UPI Password को डालना होगा जिसके बाद आपके पैसे उस विशिष्ट व्यक्ति के बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
तो इस तरह से आप सीधा अपने UPI खाते से दूसरे व्यक्ति के UPI खाते जो कि सीधा बैंक खाते से लिंक्ड होता है, उसमें ट्रांसफर कर सकते हैं।