नींद आना एक बेहद ही सामान्य बात है। नींद सेहत के लिए बेहद जरूरी भी है। आप जितना ज्यादा सोएंगे उतना ही आपका दिमाग ज्यादा चीजों को सीखने के लिए तैयार हो पाएगा। लेकिन बेवक्त की नींद एक समस्या भी बन जाती है और कई मायनों में यह एक संकेत और चेतावनी भी हो सकती है।
सामान्य व्यक्ति की बात करें तो नींद का अनुपात उम्र के हिसाब से मायने रखता है। जिस उम्र में शरीर का विकास होना तय होता है उसमें शरीर को पर्याप्त नींद की आवश्यकता होती है। हालांकि आपके ज्यादा जागने की कोशिश करने पर भी शरीर एक हद से ज्यादा आपको जगाए नहीं रख सकता।
समय, उम्र, शारीरिक स्वास्थ्य के हिसाब से नींद की आवश्यकता अलग अलग होती है। पर फिर भी अगर वक़्त-बेवक्त आपको नींद आने लगे तो क्या करें। आइए इस पर थोड़ा अच्छे से चर्चा करते हैं: