Groww एप क्या है? Demat Account कैसे खोलें? क्या यह एप legit है?

0

 


अगर आप शेयर मार्केट में रुचि रखते हैं तो आपने shares एयर stocks में इन्वेस्ट करने वाले तमाम apps के बारे में जरूर सुना होगा। इन apps की सूची में Groww, Upstocks, Angel Broking, Paytm Money, Zerodha जैसे तमाम Investing apps शामिल हैं। 

आप चाहे छात्र हों जो सोच रहा हो कि पैसे कैसे इक्कठा करें या वयस्क कमाई करने वाले इंसान, आप सभी अगर आपके पास PAN और Bank account है तो आप सभी जानकारी जानने के बाद शेयर मार्केट से पैसे बना सकते हैं।

Groww App क्या है?

Groww app क्या है?
Groww app क्या है?


आइए इन्हीं में से एक Groww app से आपका परिचय कराते हैं। Groww app शेयर मार्केट के लिए बनाया गया एप है। यहाँ पर आप स्टॉक मार्केट, जिसे शेयर मार्केट भी कहते हैं, में पैसे लगा सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। Groww के जरिए आप Stocks, Mutual Fund, Gold investment, IPO में invest कर सकते हैं और रोज के शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव को नोटिस भी कर सकते हैं। 


यहाँ आपको Stocks, Intraday, Future and Options, Mutual Fund, US Stocks, IPO, Fixed Deposit जैसे तमाम इन्वेस्ट करने के तरीके मिल जाते हैं।


Groww app पर demat account कैसे खोलें?

Grows पर demat account कैसे खोलें?
Demat account कैसे खोलें?



Groww app पर Demat एकाउंट खोलना बिल्कुल मुफ्त है।

Demat account को dematerialised account भी कहते हैं। यह account खोले बिना आप stocks में invest नहीं कर पाएंगे।

तो आइए देखते  हैं कि Groww app पर आप demat account कैसे open करें:

● सबसे पहले आपको Groww app install कर लेना है। ध्यान रखें कि इसे सिर्फ play store से ही डाउनलोड करें, किसी दूसरे website से नहीं।


● अब इनस्टॉल करने के बाद आपको Google email ID से login का option दिखाई देगा। आपको उस पर click करके अपने अनुसार Gmail ID select कर सकते हैं।


● इसके बाद आपको अपना Contact Number डालना होगा। ध्यान रखें इसी मोबाइल नंबर पर भविष्य में सभी सूचनाएं आने वाली हैं तो किसी अन्य का नंबर न डालें।


● अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। जिसे आपको GROWW APP पर डालकर अपना नंबर verify करना होगा।


● अगले स्टेप में, आपको अपना PAN Card Number डालना होगा। Share Market में इन्वेस्ट करने के लिए आपके पास खुद का  PAN और Bank Account होना काफी जरूरी है।


● इसलिए अगले स्टेप में आपसे आपका Bank Account Detail पूछा जाएगा। जिसमें आपको अपना IFSC Code डालना होगा, आपको IFSC कोड पासबुक में मिल जाएगा वहाँ से इसे देख सकते हैं।  इसके बाद आप अपने Bank  Account number भर दें। ध्यान रखें यह सब आपका व्यक्तिगत होना चाहिए।


● इसके बाद आपसे एक plain paper पर signature माँगी जाएगी। जिसे आपको sign करके camera से capture करके अपलोड कर देना है।


● इस स्टेप के बाद आपसे e-Sign करने को बोला जाएगा। जो बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको NSDL की वेबसाइट पर भेज दिया जाएगा।  यहाँ पर आपको अपने Aadhar Card Number को इनपुट करना है। इसके बाद आपके आधार कार्ड से linked या registered मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाता है। इस OTP को डालने के बाद आपका account open हो जाता है।


इसके बाद आपको Congratulations का एक screen दिखाई पड़ेगा। इसका मतलब है कि आपका account successfully open हो गया है।

क्या Groww App सुरक्षित है?

क्या groww app legit या सुरक्षित है?
क्या यह groww app सुरक्षित है?



जी हाँ, groww app बिल्कुल सुरक्षित है। यह Chinese app बिल्कुल नहीं है। यह भारत के बैंगलोर में ही बनाया गया एक भारतीय app है। इसके CEO ललित केशरी हैं। इसे NextbBillion Technology Pvt. Limited द्वारा बनाया गया है।

क्या groww SEBI से registered है? जी हां, Groww से लाखों की संख्या में लोग स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं। Groww एक registered SEBI broker है जिसकी हर एक transaction की देख-रेख SEBI करता है। 

क्या Groww aap पर डिमैट एकाउंट सुरक्षित होता है? जी हाँ बिल्कुल, Groww तो सिर्फ एक broker है जो आपको यह सब सुविधाएं उपलब्ध कराता है। आपके सभी लेन-देन की जानकारी का data CDSL के पास सुरक्षित रहता है।

Groww app के सुरक्षित होने के पैमाने क्या हैं?

आइए एक नजर डालते हैं,

● Groww 128 bit encryption security उसे करता जिसकी वजह से customers का सारा डेटा encrpted रहता है।

● Groww app में दुनिया के कुछ बेहतरीन इन्वेस्टर्स की भ्य साझेदारी शामिल है जैसे कि  Sequoia, Kauffman Fellows, Propel, and Kairos, Ribbit Capital, Combinator आदि।

● Groww app की rating Play Store पर 4.4 है जिसे 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया हुआ है। वहीं app store पर इसकी रेटिंग 4.5 है। इतनी अच्छी रेटिंग का होना इसके सुरक्षित होने का सबूत है।

● Groww app एक registered SEBI स्टॉक ब्रोकर है जिसे NEXTBILLION TECHNOLOGY PRIVATE LIMITED के नाम से दर्ज किया गया है। यह BSE, NSE, MCX, NCDEX का भी मेंबर है।

● Groww की Membership: NSE और BSE

●Groww का SEBI रजिस्टर्ड No. : INZ000208032

● Groww का डिस्ट्रीब्यूटर कोड: 11274

● Groww का AMFI रजिस्टर्ड नंबर: 111686

● Groww का SEBI रजिस्टर्ड नम्बर: IN-DP-417-2019


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)