रतन टाटा के PM cares Fund में ट्रस्टी बनाए जाने के बाद सबके मन में एक सवाल आना लाज़मी है कि आखिर एक ट्रस्ट और ट्रस्टी क्या होता है?
क्या ट्रस्ट सिर्फ व्यवसायिक कामो के लिए ही खोल जाता है या व्यक्तिगत ट्रस्टभी होते हैं? ट्रस्टी का एक ट्रस्ट में क्या रोल होता है और ट्रस्टी के ऊपर ट्रस्ट की कितनी और क्या जिम्मेदारी होती है?
ट्रस्टी किसी ट्रस्ट में वह व्यक्ति होता है जो अन्य की संपत्ति का लेखा-जोखा रखता है। यह व्यक्ति ट्रस्ट की संपत्ति को अपने फायदे के लिए नहीं प्रयोग कर सकता है। उसे उस संपत्ति को केवल उन्हीं कार्यों में प्रयोग करने की अनुमति होती है जिनसे ट्रस्ट के नियमों का उल्लंघन न हो और ट्रस्ट के बनाए गए आधार पर ही वह खर्चे हों।
आइए शुरू से देखते हैं कि एक ट्रस्ट क्या होता है और इसके फायदे क्या क्या हैं?
ट्रस्ट क्या होता है?
ट्रस्ट का उपयोग कैसे होता है?
- एक ट्रस्ट का उपयोग पढ़ाई के लिए (कॉलेज की पढ़ाई) किया जा सकता है।
- एक ट्रस्ट का उपयोग किसी बूढ़े व्यक्ति या किसी के इलाज के लिए भी किया जा सकता है।
- एक ट्रस्ट को आप किसी विशेष रूप से बाधित बच्चे को अपनी सम्पत्ति बांटने या देने के लिए उपयोग में ला सकते हैं।
- आपका ट्रस्ट आपके पैसे को ट्रस्ट में बचा कर रखता है और तब तक उपयोग में नहीं लाया जा सकता जब तक इसकी तय की गई शर्तें पूरी न हो जाएं।
- इसकी शर्तों को लेकर यह सम्पत्ति बकहने या खर्च होने से रोकने के लिए बेहद ही कारगर उपाय है क्योंकि जबतक इसकी शर्तें पूरी नही होती हैं तब तक ट्रस्ट के पसिन को कोई खर्च या इस्तेमाल नहीं कर सकता है।
ट्रस्ट का फायदा क्या होता है?
- ट्रस्ट आपके पैसों और सम्पति के लेन-देन को त्वरित, तेज, सुलझा, प्राइवेट रखने में मदद करता है।
- एक ट्रस्ट बनाने के बाद आपके शर्तों के अनुसार आपकी सम्पत्ति का बंटवारा बिना कोर्ट-कचहरी में जाए आसानी से हो जाता है और यह अपने आप ही ट्रस्ट में वर्णित कानूनी शर्तों के पूरा होते ही अपने आप ही प्रभाव में आ जाता है।
- एक ट्रस्ट में आपके पास यह शक्ति होती है की आपके गैर-मौजूदगी में आपके बाद आपकी सम्पत्ति का मालिकाना हक़ किसका होगा, अन्यथा यह फैसला कोर्ट के जज के हाथ में चला जाता है कि वह किसको कितनी सम्पत्ति का फैसला देते हैं।
- एक ट्रस्ट आपके हानि-नुकसान को न्यूनतम कर सकता है।
- एक ट्रस्ट आपकी सम्पत्ति का निस्तारण प्राइवेट तरीके से तय शर्तों पर कर सकता है।
ट्रस्टी के कार्य क्या होते हैं?
ट्रस्टी का कार्य होता है की वह ट्रस्ट के द्वारा बनाए गए कोष का प्रबन्धन करें और ट्रस्ट के बनाए नियमों का पालन हो इस बात का ध्यान रखें।
ट्रस्टी कि यह जिम्मेदारी होती है की वह इन बातों का ध्यान रखे की ट्रस्ट के बनाए गए उद्द्येश्यों और लक्ष्यों की प्राप्ति हो और ट्रस्ट के फण्ड सिर्फ उन्हीं कार्यों में लगाए जाएँ जिनके लिए तय नियमों और शर्तों के तहत ट्रस्ट का निर्माण हुआ है। ट्रस्टी को किसी भी तरह का पारिश्रमिक नहीं मिलता है।