क्या CSIR NET पेपर लीक हो गया है? कब और कैसे हुआ यह?

0

 CSIR NET एग्जाम पेपर के लीक होने की खबरें आने लगी हैं। कुमार भरत सर जो नेट पेपर 1 का सिलेबस पढ़ाते हैं उन्होंने भी अपने चैनल पर इसकी पुष्टि करते हुए वीडियो डाल दी है। आप इस वीडियो को यहां से देख सकते हैं।


आपको बताते चलें कि NTA द्वारा करवाए जा रहे CSIR NET का एग्जाम पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में करवाया जा रहा था। 26 जुलाई 2024 को CSIR NET/JRF का पेपर हुआ था, जिसे ऑनलाइन मोड CBT में कराया गया है।


NTA यानी नेशनल टेस्ट एजेंसी (National Test Agency) द्वारा करवाए जा रहे इस एग्जाम को लेकर मीडिया में इस खबर को पुष्टि हो गई है। इस पेपर को लीक करने के लिए AnyDesk जैसे रिमोट कंट्रोल एप का इस्तेमाल किया गया है।

CSIR NET has been leaked in UP



AnyDesk एप यह सुविधा देती है कि आप अपने कंप्यूटर की स्क्रीन को दूसरे कंप्यूटर या स्मार्टफोन से शेयर कर सकते हैं और उसे वहीं से कंट्रोल कर सकते हैं। आरोप है की NTA CSIR NET 26 जुलाई 2024 का पेपर AnyDesk एप के जरिए ही लीक किया गया है।


उत्तर प्रदेश के मेरठ में सुभारती यूनिवर्सिटी में हुए CSIR NET के पेपर के वक्त STF (SPECIAL TASK FORCE) ने छापेमारी की और वहां विधि विधान से हो रहे पेपर लीक संचालन को पकड़ा। इंडिया टुडे के मुताबिक इस मामले में पेन–ड्राइव, लैपटॉप आदि बरामद हुए और 7 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।


बताते चलें कि NTA द्वारा कराए जा रहे पेपर लीक मामले का यह सिलसिलेवार दूसरा मामला है जब पेपर लीक हुआ है। पहला पेपर लीक हुआ 18 जून 2024 को UGC NET/JRF के पेपर में जिसे पूरी तरह रद्द कर दिया गया था। अब यह एग्जाम 27 अगस्त 2024 के बाद किसी भी दिन होने को तय किया गया है जिसकी डेट अभी तय नहीं हुई है।


क्या CSIR NET का पेपर भी रद्द होगा? यह तो अब वक्त की बताएगा लेकिन ज्यादा संभावना यही है कि CSIR NET का पेपर रद्द कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर NTA ने अपनी वेबसाइट पर किसी भी तरह की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।


यहां से कन्फर्म करें(सर कुमार भरत)




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)