13 जुलाई आज क्या है विशेष? गुरु पूर्णिमा क्या है? कैसा सन्देश भेज सकते हैं आप?

Siddharth
2 minute read
0

 गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष तौर पर सभी गुरुओं को समर्पित होता है। वैसे तो भारतीय सभ्यता में किसी विशेष दिन की आवश्यकता नहीं महसूस की जाती क्योंकि हमारे यहाँ माना जाता है कि हर दिन उतना ही विशेष और महत्वपूर्ण होता है जितना कि कोई एक।



लेकिन तेजी से बदल रही दुनिया में हम जिस तरह व्यस्त होते जा रहे हैं उससे एक बात तो स्पष्ट है कि हमें समय नहीं मिल पाता। इस तरह से न ही तो हम खुद के लिए ही पर्याप्त समय निकाल पाते हैं और न ही आने जीवन के महत्वपूर्ण लोगों के लिए ही। अतः उस लकीर के फकीर बने रहने से हमें बचना होगा और ऐसे विशिष्ट दिनों की जरूरत हमें है यह स्वीकार करना होगा।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं




गुरु हमारी जिंदगी के एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहते हैं कि एक बच्चे की जिंदगी की सबसे बड़ी गुरु माँ ही होती है। किंतु माँ के अलावा भी जीवन में तमाम गुरु होते हैं जिनसे सीखकर ही बच्चा बड़ा बनता है और अच्छा इंसान बनने के गुर सीख पाता है। ऐसे ही गुरुओं को नमन करने, उनको सम्मान देने का दिन है गुरु पूर्णिमा।



आप गुरु पूर्णिमा के दिन क्या लिखकर सन्देश भेज सकते हैं?



1. गुरु विशेष आप महान हैं
   आपने जो सीखाया हम उसके लिए कृतज्ञ हैं
    आप का महत्व हमारे लिए सदैव बना रहेगा
    गुरु पूर्णिमा पर आपको सादर नमन।





2. गुरु ब्रह्म, गुरु विष्णु
    गुरु देवो महेश्वरा
    गुरु साक्षात परब्रह्म
    तस्मै श्री गुरुवे नमः
   गुरु पूर्णिमा पर सभी गुरुओं को सादर प्रणाम।





3. गुरु की महिमा, शिष्य जानता
    उपकार उनका पाकर जीवन सजता
    माली की दरकार जैसे उपवन को
    हर बच्चे को गुरु मिल जाएं वैसा
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई



4. गुरु की वाणी सुनकर ही
    विश्व का हो सकता है कल्याण
    किंतु कौन गुरु हो कौन नहीं
    इसका भी रखना है ध्यान
   जो गुरु हैं आपके
   उनका सब मिलकर करो सम्मान 
    जो हैं आपसे वृद्धजन
   उनसे सीखो सारा ज्ञान
    गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ

  सन्दर्भ: इस तेजी से बदलती दुनिया में आप किसको अपना गुरु मानकर अपनी दुनिया की धुरी को तय कर रहे हैं इसका विशेष ध्यान दें, वरना कहीं ऐसा न हो कि बाद में पछताना पड़ जाए।




5. गुरु बिन दिन हो जाती रात
    गुरु से ही है अर्थ-तमाम
    गुरु के व्यतित्व की महिमा अपार
   खुद जल करें बच्चों का कल्याण
 गुरु पूर्णिमा की विशेष बधाई और गुरुजनों को प्रणाम


6. गुरु, गोविंद दोउ खड़े
    काके लागों पायँ
    बलिहारी गुरु आपने
    गोविंद दियो बताय
    गुरु पूर्णिमा की बहुत-बहुत बधाईयां







एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)