गूगल का बिज़नेस मॉडल क्या है? गूगल पैसे कैसे कमाता है?

0

 गूगल जितनी बड़ी कंपनी का revenue कहाँ से आता है? गूगल सबसे ज्यादा पैसे कहाँ से कमाता है? गूगल के इनकम यानी कमाई का मुख्य स्रोत क्या है?

सब पर बात करेंगे, आइए पहले तो गूगल के बारे में थोड़ा जान लेते हैं।

What is google and what's it's history a brief intro


गूगल है क्या? गूगल अपने बारे में क्या कहता है?

What Google says about its motto and ad revenues all details



गूगल एक multinational टेक्नोलॉजी कंपनी है जो मुख्यतः लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाती है। आसान शब्दों में गूगल एक सर्च इंजन है जिसकी मदद से आप दुनिया भर की तमाम जानकारियां जो गूगल पर लोग लिखकर उपलब्ध कराते रहते हैं उन्हें आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

गूगल के फाउंडर लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन हैं जिन्होंने आधिकारिक रूप से 1998 में google को लांच किया था। Google शब्द को दरअसल Googol लिखा जाना था पर वर्तनी (स्पेलिंग) की गलती होने की वजह से ये नाम पड़ गया था।

Googol शब्द का अर्थ होता है 1 के पीछे 100 जीरो जिससे लाक्षणिक रूप से गूगल के बहुत बड़ी मात्रा में जानकारी देने की क्षमता वाला बताना था। पर यह एक छोटी सी गलती आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

गूगल की स्थापना तब हुई थी जब पेज और ब्रिन दोनों स्टैनफोर्ड यूनिवर्सटी से पीएचडी कर रहे थे। 2004 में IPO निकालने के बाद यह कंपनी पब्लिक कंपनी बन गई।

अक्टूबर 2015 में सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ बने। और फिर दिसंबर 2019 में सुंदर पिचाई Alphabet के भी सीईओ बना दिए गए। अल्फाबेट गूगल की पैरेंट कंपनी है।

गूगल का बिज़नेस मॉडल क्या है और यह कैसे काम करता है?

How google sells ads spaces and generate it's revenue mainly through it



गूगल का सबसे ज्यादा revenue ads से आता है। Google ने माना है कि वे अपनी इनकम का ज्यादा से ज्यादा आय advertisement से कमाते हैं।

हालांकि गूगल pixel फ़ोन भी बनाता है, यूट्यूब subscription, प्ले स्टोर से apps, बिज़नेस के लिए तमाम सारे टूल्स भ्य बेचता है पर कंपनी की ज्यादा से ज्यादा इनकम का स्रोत ads की हैं।

गूगल कई तरीके से ads के जरिए कमाई करता है। सबसे पहली बात जाननी जरूरी है कि जहाँ कहीं भी ads दिखाए जाते हैं वहाँ ऊपर sponsored या ad जरूर लिखा रहता है।

आइए अब बात करते हैं कि गूगल किन किन तरीकों से ads के लिए जगह बेच कर पैसे कमाता है। गूगल हर छोटी बड़ी बिज़नेस कंपनी को ad लगाने के लिए पैसे लेता है और अपने Search Result, Maps और YouTube पर ad लगाने देता है। 

गूगल का दूसरा सबसे बड़ा तरीका होता है ad spaces में ads लगाकर आय बनाने का। इस तरीके में गूगल वेबसाइट्स पर कुछ जगहों पर ad लगता है और इससे गूगल और website publisher दोनों लोग आय कमा पाते हैं

Google Adsense promoted by Google and its a Google's tool which can help you to place ads on website and earn money



वेबसाइट से ads के जरिए आय कमाने के लिए गूगल का सबसे प्रसिद्ध tool है Google Adsense. गूगल एडसेंस के जरिए आप अपनी वेबसाइट पर ads लगा सकते हो और गूगल को भी जब किसी वेबसाइट को ads लगाने के लिए approval देना होता है तो वह adsense के जरिए ही करते हैं। 

हालाँकि गूगल एडसेंस ही ads लगाने का एक तरीका नहीं है ऐसे कई ads provider websites हैं जो आपको अपने वेबसाइट पर ads लगाकर पैसे कमाने में मदद कर सकती हैं। इनमें से कुछ के नाम हैं Propeller Ads, Adsterra Ads etc.


मुख्यतः सबसे ज्यादा पैसे गूगल सर्च एड से ही कमाता है। यह सारी जानकारी गूगल ने खुद अपनी तरफ से जारी की हैं।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)