इंजीनियर डे क्या है और इसकी शुरुआत क्यों कब कैसे हुई?

0

 भारत में अभियंता दिवस यानी इंजीनियर डे हर वर्ष 15 सिंतबर को मनाया जाता है। 


भारत में इंजीनियर डे मनाने के पीछे का कारण मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस को सम्मानपूर्वक याद करना है। सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सिंतबर 1860 को हुआ था और इनकी मृत्यु 14 अप्रैल 1962 को हो गई थी।

मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी जिनकी जयंती के रूप में भारत, श्रीलंका, तंज़ानिया में इंजीनियर दिवस को मनाया जाता है


माननीय मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी भारत के एक अच्छे अभियंता (इंजीनियर) और राजनयिक थे। इनके सम्मान में इन्हें 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। अतः इनके सम्मान में 15 सिंतबर को हर वर्ष इंजीनियर दिवस को मनाया जाता है।


मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी का व्यक्तित्व कैसा था?


  • यह बहुत ही साधारण रहन-सहन अपनाकर रहने वाले इंसान थे।
  • एक प्रभावी व्यक्तित्व वाले इंसान थे और इनके इरादे काफी बुलंद थे। इनकी सादगी और साफ दिली से अंग्रेज़ और अमरीकी भी काफी प्रभावित हुए थे।
  • मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी एक शिक्षित व्यक्ति थे और हर कार्य को अच्छे से निपटाने में यकीन रखते थे।
  • बुढ़ापे में भी वे एकदम फिट रहने वाले इंसान थे।
  • बड़ी से बड़ी मुश्किल को अलग नजरिए से देखने का व्यक्तित्व था सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का।
  • अंग्रेज़ो के समय मे भी भारत के विकास के लिए इन्होंने कार्य किया जिसपर आज भारत को गर्व होता है।
  • 1960 में इनके 100वें जन्मदिवस पर इनके जीवित रहते ही इनके सम्मान में भारत सरकार ने डाक टिकट भी जारी किया था।
  • 92 वर्ष की आयु में भी इन्होंने गंगा नदी पर राजेन्द्र सेतु पल निर्माण की योजना में पैदल चलकर ही धूप में साइट पर पहुँचे थे।

मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की उपलब्धियां क्या क्या हैं?

मैसूर बैंक (1913), मलनाड सुधार योजना (1914), इंजीनियरिंग कॉलेज (1917), मैसूर विश्वविद्यालय और ऊर्जा पावर स्टेशन (1918) आदि जैसे प्रोजेक्ट और संस्थानों के निर्माण में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी का अहम योगदान है।



दुनिया के अलग अलग हिस्सों में इंजीनियर डे कब मनाया जाता है?


दुनिया के अलग अलग देशों में वहाँ के बिल्डिंग, पुल, भवनों, प्राइवेट स्काई स्क्रेपर (ऊँचे-ऊँचे टॉवरों) का निर्माण भी वहाँ के कुशल इंजीनियर ही करते हैं इसीलिए वहाँ भी उनके सम्मान में इंजीनियर दिवस मनाया जाता है।

ऐसे ही कुछ देश जहाँ इंजीनियर दिवस विशेष रूप से इस दिन मनाया जाता है-

अर्जेंटीना - 6 जून को

आइसलैंड - 10 अप्रैल को

बांग्लादेश - 7 मई को

बेल्जियम - 20 मार्च को 

कोलंबिया- 17 अगस्त को

इटली - 15 जून को

ईरान- 24 फरवरी को

मैक्सिको - 1 जुलाई को

पेरू - 8 जून को

रोमानिया - 14 सिंतबर को

टर्की या तुर्की - 5 सिंतबर को


FAQs

1. इंजीनियर दिवस को क्यों मनाया जाता है?
यह दिवस सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्मदिवस के अवसर पर याद के रूप में मनाया जाता है। यह इंजीनियर दिवस भारत के पहले सिविल इंजीनियर की जयंती के रूप में मनाया जाता है।


2. सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
विश्वेश्वरैया जी का जन्म 15 सितम्बर 1860 की मैसूर रियासत में हुआ था। यह रियासत 1947 में कर्नाटक राज्य में मिला दिया गया।


3. भारत मे इंजीनियर डे की शुरुआत किसने की थी?
भारत में एम० विश्वेश्वरैया जी की याद में भारत सरकार ने इनकी जयंती को इंजीनियर दिवस के रूप में 1968 में मनाने की घोषणा की।


4. 15 सितम्बर को ही और किन देशों में इंजीनियर डे मनाया जाता है?
भारत के अलावा 15 सितम्बर को हर वर्ष श्रीलंका और तंज़ानिया में भी मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती को इंजीनियर डे के रूप में मनाया जाता है।


5. 2021 के इंजीनियर डे का थीम क्या था?
2021 के इंजीनियर डे का थीम था- 'Engineering for a Healthy Planet - Celebrating the Engineering Report of UNESCO'. 2022 के इंजीनियर डे थीम को अभी घोषित नहीं किया गया है।





 






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)