भारतीय एप Mappls या Map My India क्या गूगल मैप्स को टक्कर दे पाएगा? आखिर यह एप इतनी चर्चा में क्यों है?

0

 भारतीय एप Mappls इस समय काफी सुर्खियों में है और काफी चर्चा बटोर रहा है। इस एप के इतने चर्चा में होने के पीछे की वजह है इसके 360° वाले नए अप्डेट्स।

भारतीय Mappls नाम से प्रसिद्ध यह एप दरअसल भारत में गूगल से 10 साल पहले ही बना था। Mappls का पूरा नाम Mappls : Map My India Move है। 

इस मैप या नक्शा आधारित एप है जिसका एप play store और app store पर आसानी से उपलब्ध है। इस एप का नाम है Mappls : MapmyIndiaMove। 

जबकि इसकी वेबसाइट का नाम है Mappls : Map My India। अब आप सोच में होंगे कि आखिर इस कंपनी ने ऐसा कौन सा अपडेट निकाल दिया जिससे यह अचानक से चर्चा का विषय बन गई है। तो आइए जानते हैं एक-एक कर सभी बातों को!


क्या है Mappls या Map My India एप?

Mappls ऍप एक भारतीय एप है। इसके Owner Company का नाम CE Info Systems Ltd. है। इसी कंपनी का पुराना नाम CE Info Systems Pvt. Ltd. था।

Map My India Or Mapppls App Image



इस एप के फाउंडर राकेश वर्मा और रश्मि वर्मा हैं। Map My India के सी०ई०ओ० (CEO) रोहन वर्मा हैं।

इस एप के अन्य मुख्य सदस्यों के नाम हैं- राकेश वर्मा (CMD), सपना अहूजा (COO), अंकित भट (CSO), अनुज जैन (CSO)।


यह एप 1995 में बनाया गया था जबकि Google Maps को 8 फरवरी 2005 को बनाया गया था। मतलब Map My India एप Google Maps एप के बनने से 10 साल पहले ही बन चुका था।

Mappls एप कंपनी के डेटाबेस में तकरीबन 27 सालों का डेटाबेस सुरक्षित है। यह एप अभी मुख्यतः भारत केंद्रित एप है। इस एप के द्वारा उपलब्ध कराया गया नक्शा इसरो (ISRO) द्वारा लिया गया है।

Mappls या Map My India एप के फीचर्स क्या-क्या हैं?

Mappls App Map My India




Map My India या Mappls एप के जरिए आप अपनी real time location, Map, Satelite Map, Real time traffic आदि देख सकते हैं।

 इस एप की मदद से आप 360° Real time locations भी देख सकते हैं। इस एप ने अगस्त 2022 में यह 360° RealView नाम से नया अपडेट लाया है।

360° RealView एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप एक ही जगह बैठे बैठे 3D फोटोज देख सकते हैं। यह फीचर गूगल मैप्स पर भी उपलब्ध है। इस फीचर की मदद से लोग 360° में अपने चारों ओर की फ़ोटो खींचते हैं जिसे एप विशेष प्रकार का एप आपस मे जोड़ देता है और हम उसे जब अपने स्मार्टफोन पर स्लाइड करते हैं तो एक गेंद की तरह गोल गोल घूमते हुए सारी फ़ोटो देख पाते हैं।

Map My India एप इतनी चर्चा में क्यों आई?

360° RealView Feature India's first 360 degree panoramic view app




India Times के अनुसार Mappls ने 2011 में भी 360° panormic view लाने की कोशिश की थी लेकिन तब पुलिस ने इसकी गाड़ियों को पब्लिक स्थानों की फोटोज लेने से मना कर दिया था।

फिर जब 2021 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति यानी National Geospatial Policy लागू कर दी उसके बाद इस एप ने फिर से इस 360℃ रियल व्यू फीचर को लाने की कोशिश की है।

अभी यह फीचर 28 जुलाई 2022 को सिर्फ बैंगलोर शहर में मुमकिन हो पाया है। पर आगे यह हैदराबाद और उसके बाद कोलकाता में लाया जाएगा। 

उसके बाद Mappls एप यह फीचर इन शहरों में लाएगा जिनके नाम हैं दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, नाशिक, पुणे, वडोदरा, अहमदनगर, अमृतसर। एप कंपनी का लक्ष्य है 2022 के अंत तक इस फीचर को देश के 50 शहरों में लाना।


FAQs


1. Mappls के headquarters किन किन जगहों पर हैं?
– Map My India एप के हैडकार्टर्स दिल्ली (हेड आफिस), मुम्बई (सेल्स आफिस), बेंगलुरु (R&D आफिस), सैन फ्रांसिस्को (USA/Iernational Office), टोक्यो (जापान आफिस) में हैं।

2. इसरो से Mappls की क्या डील है?
Mappls के CEO रोहन वर्मा के अनुसार इसरो से उन्होंने डील की है जिसके तहत इसरो की मदद से भू-नक्शा, analytics, मैपिंग, रियल टाइम सैटेलाइट इमेज, पृथ्वी की घूर्णन आदि का डेटा, उपभोक्ता का लोकेशन आदि जैसे डेटा एक end-to-end आत्मनिर्भर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत उपलब्ध होगा।

3. Play store और app store पर Mappls की रेटिंग क्या है?
प्ले स्टोर पर Mappls या Map My India की 15 हजार लोगों की 4 स्टार रेटिंग है जबकि ऍप स्टोर पर इस एप की 484 लोगों द्वारा की गई रेटिंग 3.9 है। प्ले स्टोर पर इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

4. Mappls app इतनी चर्चा का विषय क्यों बनी?
भारतीय एप के द्वारा 2022 में लाया गया 360 डिग्री रियल व्यू फीचर भारत का अपना पहली बार लाया गया फीचर है, इसीलिए यह एप इतनी चर्चा में है। इसरो का इसमें काफी अहम योगदान है।

















Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)