अनंत अंबानी के प्री - वेडिंग प्रोग्राम में कौन कौन आया था?

Suggested Things Team·

 अनंत अम्बानी की शादी राधिका मर्चेंट से होनी तय हुई है। दोनों की सगाई गुजरात के जामनगर में हो रही है। यह एक तरह का प्री वेडिंग फंक्शन है। मुकेश अम्बानी के बेटे अनंत अम्बानी की शादी में देश व विदेश से कई सितारों को बुलाया गया था।


अनंत अंबानी के प्री वेडिंग में देश विदेश के लोग आए थे। जिनमें रिहाना, मार्क जकरबर्ग उनकी पत्नी जैसे विदेशी सितारे और तमाम हिंदुस्तानी सितारे भी थे। 

अनंत अंबानी को सगाई में आए ये कौन मेहमान



भारतीय प्रसिद्ध मेहमानों की सूची काफी लंबी चौड़ी है, जिनमें आपको सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, कारण जौहर, अनिल कपूर, जानहवी कपूर, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर, सैफ अली खान जैसे तमाम सितारे मौजूद रहे।

इसी बीच शाहरुख ने साउथ सुपरस्टार को ऐसा क्या कह दिया कि विवाद हो गया? अब रामचरण के फैंस कर रहे हैं शाहरुख को ट्रोल (क्लिक कर पढ़े)


भारतीय क्रिकेट टीम से भी कई सारे सितारे अनंत अंबानी के इस प्री वेडिंग फंक्शन में उपस्थित रहे थे - जिनमें महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या जैसे सितारे मौजूद थे। अनंत अम्बानी ने इस मौके पर अपने महत्वाकांक्षी वन्यजीव संरक्षण के लिए एक एनजीओ का भी ऐलान किया जिसका नाम वनतारा है।


वनतारा का मुख्य उद्देश्य हाथी जैसे बड़े जानवर से लेकर छोटे जानवरों को भी ट्रॉमा व बिगड़ते स्वास्थ्य की स्थिति से निकाल कर फिर से स्वस्थ करना और फिर उन्हें जंगल में छोड़ देना । फिलहाल इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर सोशल मीडिया पर मिले जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


जहां कोई इस वनतारा प्रोजेक्ट को PR बता रहा है वहीं किसी का नजरिया अलग है वह कह रहा है कि अनंत को जो अस्थमा की बीमारी है जिसकी वजह से वो मोटापे के शिकार रहते हैं उससे उनकी जीवन जीने की दृष्टि में बदलाव आया है। इसी से प्रभावित होकर वनतारा खोलना अनंत अम्बानी का फैसला रहा है।


बहरहाल फैसले के पीछे का कारण चाहे जो भी रहा हो लेकिन वन्य प्राणियों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने का फैसला एक अच्छा फैसला है। 


वनतारा को लेकर लोगों के क्या क्या रिएक्शन रहे हैं उससे यहां से पढ़ सकते हैं।

Get daily current affairs, quizzes and notes on your phone.

Join our Telegram channel